पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेबसाइट पर डली गलत जानकारी, लोग हो रहे भ्रमित

वेबसाइट पर डली गलत जानकारी, लोग हो रहे भ्रमित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईसी द्वारा बनाई गई है जनसेवा केंद्र टीकमगढ़ की वेबसाइट, सालों से नहीं हुई अपडेट
शहरी व ग्रामीण अंचलों के लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाने और लोगों काे परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन के एनआईसी द्वारा एक जनसेवा केंद्र टीकमगढ़ के नाम से वेबसाइट बनाई गई है। विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी और आवेदन कहां करे, कैसे करे इन सभी बातों को वेबसाइट पर डाला गया है, लेकिन वेबसाइट बनाने के बाद इस ओर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया कि आखिर वेबसाइट में जानकारियां अपडेट भी करना है। वर्तमान में कई योजनाओं में फेरबदल कर दिया गया है। किसी योजना में अनुदान की राशि बढ़ा दी गई तो, किसी योजना का नाम ही बदल दिया गया है, लेकिन जनसेवा केंद्र की वेबसाइट पर वहीं पुरानी जानकारी डली है, जिससे लोग अब भ्रमित हा़े रहे है।

समग्र स्वच्छता अभियान को लेकर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यहां पर वेबसाइट में तीन साल पहले की जानकारी डली हुई है। शौचालय का निर्माण कार्य कराने के बाद हितग्राही को 12 हजार रुपए की राशि का अनुदान शासन द्वारा दिया जा रहा है, लेकिन जनसेवा केंद्र की वेबसाइट पर जो तीन साल पहले अनुदान मिलता था वह 22 सौ रुपए दर्ज है। आज का युग कम्प्यूटर का युग है, लाेग इंटरनेट के माध्यम से ही जानकारी हासिल कर रहे है, लेकिन इससे लोगों को वेबसाइट के माध्यम से गलत जानकारी मिल रही है।

100 दिन की जगह 150 दिन मजदूरी दी जा रही

वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के जॉबकार्डधारियाें को मजदूरी दी जाती है, जिसमें शासन द्वारा 1 साल में 100 दिन की जगह 150 दिन मजदूरी देने की बात कही गई, लेकिन यहां पर वेबसाइट में आज भी 100 दिन ही दर्ज किए गए है। इससे ग्रामीण अंचलों के मजदूरों को भी पंचायत के कर्मी इंटरनेट पर दिखाकर भ्रमित करते है। इसके अलावा भी कई योजनाओं की जानकारी इस वेबसाइट पर अभी गलत डली हुई है, जिसे आज तक अपडेट करने की सुध नहीं ली गई।

कलेक्टर को अवगत कराएंगे
योजनाओं की जानकारी हमें ताे, रहती नहीं है। किस योजना में क्या फेरबदल किया गया। फिलहाल अभी तक वेबसाइट में कोई अपडेट नहीं किया गया है। गलत जानकारी लोग भ्रमित होते है। इसलिए बैठक में कलेक्टर को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। वहीं जानकारी उपलब्ध कराएंगे और हम अपडेट कर देंगे। अनिल जैन, एनआईसी अधिकारी टीकमगढ़

जनसेवा केंद्र
खबरें और भी हैं...