संविदा कर्मियों ने लगातार चौथे दिन भी जारी रखी कलमबंद हड़ताल
मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी व ग्राम रोजगार सहायक संघ के आव्हान पर जिला संघ द्वारा लगातार चाैथे दिन भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। इसमें मनरेगा के संविदा अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्टाेेरेट के सामने जमकर नारेबाजी कर नियमितीकरण की मांग की। ग्राम रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने बताया कि हम लोगांे को जब तब शासन द्वारा नियमित नहीं किया जाएगा, तब तक हम लोग भी अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इसके अलावा हम लोग कार्य तो नियमित कर्मचारी की तरह करते है, लेकिन शासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है, जिसमें कार्य ताे नियमित कर्मी के समान लिया जा रहा, लेकिन वेतन के हम लोगाें को उनके समान नहीं दिया जा रहा है।
एपीआे मीनाक्षी सेन ने बताया कि सालों से संविदा पद पर कार्य कर रहे है, लेकिन शासन द्वारा एक भी बार नियमितीकरण को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई। ग्राम रोजगार सहायकों को नाम मात्र के लिए वेतन दिया जाता है आैर जो वेतन शासन द्वारा रोजगार सहायकों काे दिया जा रहा है, उससे कई गुना ज्यादा कार्य भी पंचायतों में रोजगार सहायकों द्वारा किया जा रहा है।
इसके अलावा समय पर शासन द्वारा रोजगार सहायकाें को वेतन नहीं दिया जाता है। संविदा कर्मियाें ने शासन से नियमित उन्हें नियमित करने की मांग की है। हड़ताल के दौरान प्रवीण तिवारी, मनोज अहिरवाल, मनोज रैकवार, कृष्णा सेन, धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।