- Hindi News
- रेत व्यापारी और ठेकेदारों के बीच विवाद सुलझाने बनाई गई गाइड लाइन
रेत व्यापारी और ठेकेदारों के बीच विवाद सुलझाने बनाई गई गाइड लाइन
- 280 से बढ़कर हुई 374 रुपए घनमीटर रेत,
भास्करसंवाददाता। टीकमगढ़
कलेक्टोरेटस्थित खनिज विभाग के कार्यालय में रेत व्यापारी और ठेकेदारों की बैठक हुई गई। इस बीच दोनों के बीच हल्की नोंक-झोंक भी हुई। निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने वाले ठेकेदार और व्यापारियों को समझाइश दी गई। यदि इसके बार भी अवैध उत्खनन और वसूली की गई तो संबंधितों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल जिले भर से बड़ी संख्या में अवैध उत्खनन और परिवहन और वसूली की शिकायतें रहीं थीं। ठेकेदार और व्यापारियों के बीच चल रहे विवाद को निपटाने के लिए खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी ने कलेक्टर के आदेश पर बैठक बुलाई। इस बीच उन्होंने तय दाम से अधिक राशि वसूले जाने का कारण जानना चाहा। इस पर व्यापारियों ने बताया कि उन्हें कंपनियां महंगी रेत दे रहीं हैं। इसलिए अधिक दाम वसूलना पड़ रहा है। श्रीमती तिवारी ने बताया कि अब निर्धारित दर से ही रेत के दाम वसूले जाएंगे। कंपनी की ओर से एक ट्राली रेत का दाम 1500 रुपए लिया जाएगा। इसके अलावा परिवहन और अन्य अलग से होंगे। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर से रेत के दाम 280 रुपए घनमीटर से बढ़कर 374 रुपए हो गए हैं। इसलिए कुछ दाम कंपनियों ने बढ़ा दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आम आदमी के लिए रेत खरीदने के दाम निर्धारित किए जाएंगे, जिससे व्यापारी और ठेकेदारों के बीच होने वाली दलाली बंद हो जाएगी।
अबइन नियमों का करना होगा पालन
ट्रालीऔर 407 वाहन में तीन घनमीटर रेत का शुल्क 1122 रुपए वसूला जाएगा, ट्राली में पटिया लगाकर रेत नहीं भरी जाएगी, पिटपास में दो सतही कार्बन का प्रयोग किया जाएगा, 6 सितंबर से रायल्टी 100 रुपए वसूली जाएगी।