महिलाएं पकड़ी गईं
महिलाएं पकड़ी गईं
भास्कर संवाददाता | टीकमगढ़
यूपीके ललितपुर पुलिस ने मोहनगढ़ की छह महिलाओं को ललितपुर से पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस को नकली नोट भी मिले हैं। सभी महिलाएं आदिवासी जाति की बताई जा रही हैं। पुलिस को संदेह है कि यह महिलाएं नकली नोटों के आधार पर जेवरात खरीदने की प्रयास कर रहीं थी। पड़ताल के चलते पुलिस ने अभी तक इन महिलाओं के नाम नहीं बताएं हैं।
आगलगाने से महिला की मौत
निवाड़ीथाना तरीचरकलां अंतर्गत वीरसिंहपुरा में एक महिला की आग लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम वीरसिंहपुरा में चिंरोंजी बाई की आग लगने से मौत हो गई। मृतिका के पति जयराम कुशवाहा की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां महिला का शव आग से काफी जला हुआ था। पुलिस टीम ने तत्काल शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।