शिक्षकों ने शुरू की भूख हड़ताल
शिक्षकों ने शुरू की भूख हड़ताल
भास्कर संवाददाता |टीकमगढ़
टीकमगढ़|आजाद अध्यापक संघ की ओर से एक दिवसीय भूख हड़ताल सहित धरना प्रदर्शन किया गया। सुबह 11 बजे संघ के शिक्षकों की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नजरबाग परिसर में एकत्रित हुए। उन्हांेने डीईआे को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर अरजारिया ने बताया कि संघ की मुख्य मांग िवभाग में संविलियन को लेकर है, 1 अप्रैल 2013 में नियुक्त अध्यापकों को शासन की नीतियों का लाभ नहीं मिल रहा है। संविदा शाला शिक्षकों को मानदेय बेहद कम दिया जा रहा है, संविदा का मानदेय दो गुना किया जाए। धरना प्रदर्शन करने वालों में एके शर्मा, शिवम शर्मा, एनके अिहरवार, मनोज विश्वकर्मा, धनीराम लोधी, रामकुमार गुप्ता, इकबाल, मनोज खरे, बलराम श्रीवास्वत राजीव तिवारीमौजूद हैं।
कर्मचारियोंने प्रारंभ की हड़ताल
टीकमगढ़| अंकसूचीमांगने के विवाद पर स्वास्थ्य सफाई कर्मचािरयों रविवार को जिला अस्पताल चौराहा पर अनििश्चतकालीन हडताल पर बैठ गए। उन्हांेने अस्पताल प्रबंधन की नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की। इधर अस्पताल में साफ होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। सुबह 9 बजे कर्मचारी अस्पताल चौराहा पर एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए, लेकिन 45 दिन बाद भी वेतन नहीं दिया गया। धरना देने वालांे में सुरेश, शिवदयाल, लीला प्रभा, गोपाल, अमरबाई, मालती, रचना, रीता, शामिल हैं।