पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मोबाइल पर 24 घंटे निगरानी

अब मोबाइल पर 24 घंटे निगरानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अब जागरुक होते जा रहे हैं। वे अपनी दुकान, शोरूम और घर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के जरिए मोबाइल पर कर रहे हैं। शहर में करीब 500 से ज्यादा लोगों ने अपने घर और प्रतिष्ठान में सीसीटीवी लगा लिए हैं और 24 घंटे अपनी संपत्ति की निगरानी मोबाइल के जरिए कर रहे हैं।

दरअसल शहर में चोरियों की वारदातें बढ़ने के बाद अब लोग जागरुक होने लगे हैं। आम आदमी से लेकर व्यापारी तक अपने संपत्ति की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहारा ले रहे हैं। शहर टीकमगढ़ में पिछले 6 माह के अंदर 500 से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं, जिन्होंने सीसीटीवी के जरिए अपनी संपत्ति की सुरक्षा करने का काम किया है। इस पूरे सिस्टम पर कम से कम 20 हजार रुपए खर्च हाेते हैं और 24 घंटे इससे संपत्ति की निगरानी हो जाती है। खास बात यह है कि लोग इस सिस्टम के जरिए शहर में हो या बाहर ऑफिस और दुकान की निगरानी आसानी से कर लेते हैं।

कैसेकाम करता है सिस्टम

सीसीवीटीकैमरे की एजेंसी के संचालक नवीन खरे ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के बाद इसके डीवीआर सिस्टम को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जाता है। 3 जी इंटरनेट के जरिए सीसीटीवी के फुटेज को किसी भी समय लाइव देख सकते हैं, इसका फायदा यह भी है कि इसमें पूरे समय की रिकार्डिंग हो जाती है। जिसे कभी भी देखा जा सकता है। श्री खरे ने बताया कि उपकरण और भी हैं लेकिन इनका उपयोग उस स्तर पर लोग नहीं करते हैं। जितना किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ में वीडियो डोर फोन, वायरलेस डोर अलार्म भी उपलब्ध हैं।

औरभी हैं उपकरण

श्रीखरे ने बताया कि मोशन सेंसर बेस्ड लाइटिंग से भी घर की निगरानी कर सकते हैं। ढा़ई हजार रुपए के इस सेंसर को घर की किसी लाइट के पास फिट किया जाता है। इसके सामने मूवमेंट होते ही लाइट अपने आप ऑन हो जाती है। वो स्वयं फोटो खींचता है और तय की गई मेल आईडी पर फोटो भी भेज देता हैं। इसमें किसी को करना कुछ नहीं है। इसी तरह इंट्रूडर अलार्म सिस्टम घर के दरवाजे पर लगता है। इसमें सिम कार्ड लगाना होता है, जिससे दरवाजा खुलते ही अलार्म बजने लगता है। वहीं, सिम के जरिए मोबाइल फोन पर भी नो मेंस जोन में किसी के दाखिल होने का पता चल जाएगा।



अपनाईटेक्नालाॅजी

1.एक निजी कॉलेज के संचालक आशीष मिश्रा अपने एकांत में संचालित कॉलेज की निगरानी मोबाइल पर करते हैं। पूरा कैंपस में कैमरे में लगे हैं और वाईफाई भी है।

2. एक फर्नीचर शोरूम के मालिक जैन ने शोरूम और फैक्ट्ररी में कैमरे लगाकर मोवाइल पर कनेक्ट किए हैं। उनकी नजर दोनों जगह दिन भर बनी रहती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रहता है।

मोबाइल पर अपने संस्थान की निगरानी करते आशीष मिश्रा।