गरीबों के लिए बनेंगे क्वार्टर
टीकमगढ़। नगर पालिका में बैठक लेते अधिकारी
भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़
कलेक्टोरेटरोड स्थित नगरपालिका सभाकक्ष में बुधवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास के उप संचालक ने शहरी क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर बैठक ली। सागर से आए उप संचालक बीके सोनवानी और एमएल पटेल ने बैठक के दौरान बताया कि टीकमगढ़ में गरीबी रेखा से नीचे यापन करने वाले हितग्राहियों के लिए आने वाले समय में 1500 से ज्यादा आवास बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह काम राजीव आवास योजना और राजीव ऋण योजना के तहत पूर्ण किया जाएगा। मगर इसके लिए सबसे पहले जगह की तलाश की जाएगी। इसी तरह नगर पंचायत स्तर पर भी आवास बनाने का काम किया जाएगा। नगर पंचायत स्तर पर 150 भवन बनाए जाएंगे। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत चलने वालों कामों की भी समीक्षा की। जिसमें घर-घर शौचालय बनवाने और नालियों के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। बैठक में श्री सोनवानी ने कहा कि हर कार्य की जानकारी यूएसएमआईएस पोर्टल पर डाली जानी है। इसकी प्रगति के बारे में भी अवगत कराया जाना है। इस मौके पर टीकमगढ़ नपाध्यक्ष राकेश गिरी, नपा सीएमओ विजय शंकर त्रिवेदी, इंजीनियर एसएल त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़
कलेक्टोरेटरोड स्थित नगरपालिका सभाकक्ष में बुधवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास के उप संचालक ने शहरी क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर बैठक ली। सागर से आए उप संचालक बीके सोनवानी और एमएल पटेल ने बैठक के दौरान बताया कि टीकमगढ़ में गरीबी रेखा से नीचे यापन करने वाले हितग्राहियों के लिए आने वाले समय में 1500 से ज्यादा आवास बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह काम राजीव आवास योजना और राजीव ऋण योजना के तहत पूर्ण किया जाएगा। मगर इसके लिए सबसे पहले जगह की तलाश की जाएगी। इसी तरह नगर पंचायत स्तर पर भी आवास बनाने का काम किया जाएगा। नगर पंचायत स्तर पर 150 भवन बनाए जाएंगे। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत चलने वालों कामों की भी समीक्षा की। जिसमें घर-घर शौचालय बनवाने और नालियों के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। बैठ