- Hindi News
- आईटीआई केंद्र में बढ़ेगी ब्रांचों की संख्या
आईटीआई केंद्र में बढ़ेगी ब्रांचों की संख्या
टीकमगढ़। नए भवन में शिफ्ट होगा आरटीआई कार्यालय।
िवशेषज्ञ भी रहेंगे
संस्थानके सुप्रिटेडेट डीडी अहिरवार ने बताया कि केंद्र में अभी फिटर, बेल्डर,स्टेनो हिंदी, कंप्यूटर आॅपरेटर के ट्रेड संचालित हैं। लेकिन नई बिल्डिंग तैयार होने के बाद उसमें छह और नए ट्रेड चालू किए जाएंगे। मगर इसके अलावा अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि नए कोर्स चालू करने से पहले स्टाफ की जरुरत होती है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा जाएगा। मगर यह कार्रवाई करने से पहले भवन तैयार होना जरुरी है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल में भवन मंे तैयार हो जाएगा। भवन में 10 कमरे होंगे। इसके अलावा अलग-अलग कक्ष तैयार किए जाएंगे। जिसमें हर विषय के विशेषज्ञ को बैठाया जाएगा।
भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़
जगहकी कमी से जूझ रहे ढ़ोंगा के आटीआई केंद्र को जल्द ही स्वयं का भवन मिलने वाला है। टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर मामौन पहाड़ी के पास संस्थान के लिए करीब 26 एकड़ जमीन मिल गई है। जिस पर तीन करोड़ रुपए की लागत से इंस्टीट्यूट तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में तीन संकायों के भवन तैयार हो रहे हैं। इसके बाद संस्थान मंे 10 ट्रेडों के लिए काम प्रारंभ किया जाएगा।
दरअसल वर्तमान में आईटीआई पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवन में संचालित है। कम जगह होने की वजह सेे तो पर्याप्त क्लासें लग पाती हैं और ही स्टूडेंटों को बैठने के लिए जगह है। भवन जर्जर होने के कारण उसकी छतों से बारिश में पानी टपकता रहता है। इन समस्याआंे को देखते हुए शासन की ओर से तीन करोड़ रुपए का आईटीआई केंद्र स्वीकृत किया गया था। जिसके लिए शासन की ओर से मामौन पहाड़ी के पास जगह सुनिश्चित की गई थी। जहां पर भवन बनाने का काम प्रारंभ हो गया है। करीब एक साल में यह संस्थान बनकर तैयार हो जाएगा।