पूजन-हवन के साथ हुई महाआरती
जयकारों के बीच युवाओं और युवतियाें ने किया नृत्य
विश्वकर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा
टीकमगढ़। पालकी में विराजमान विश्वकर्मा महाराज की प्रतिमा
विश्वकर्मा समाज धनुषधारी मंदिर में पूजन किया गया। यहां पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इससे पहले समाज के लोग एकजुट होकर मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद पूजन अर्चन का सिलसिला प्रारंभ हो गया। यहां पर भगवान की महाआरती की गई। सुंदर झांकी और अखाड़ा के साथ निकली शोभायात्रा
टीकमगढ़ में निकली शोभायात्रा में अखाड़ा दल के कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।
जतारा में विश्वकर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा मेें जीप पर भगवान विश्वकर्मा का चित्र सजाया गया।
टीकमगढ़ में निकली विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां।
भास्कर संवाददाता| जतारा
विश्वकर्माजयंती को लेकर स्थानीय छोटी देवी मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग और अन्य श्रद्धालु अखाड़ा, डीजे, सुंदर झांकी और गाजे-बाजों के साथ निकले। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसका समापन वापिस छोटी देवी मंदिर परिसर में हुआ। इस मौके पर इस मौके पर मुकेश तिवारी, जयसिंह नकीव, बंटू शर्मा, रूपेश तिवारी, राजू साहू, गनी रैकवार, रामचरन कुशवाहा, गनपत प्रजापति, सुखना रजक, पप्पू रजक सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं ग्राम चंदेरा में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। जहां शोभायात्रा की शरुआत अम्बेडकर तिराहा से हुई। गांव के मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के बाद यात्रा का पंचायत भवन परिसर में समापन किया गया। इस मौके पर गीतानंद महाराज, लाली झां, राजाराम विश्वकर्मा, नाथूराम विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। उधर चंदेरा और लिधौरा में बड़े स्तर पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा और भगवान की आरती
पृथ्वीपुर|विश्वकर्मा जयंती पर नगर में विश्वकर्मा समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्गों से गाजे-बाजों के साथ निकली। यात्रा की शुरुआत स्थानीय तालाब स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से की गई। इसके बाद शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, जेरोन रोड, ओरछा रोड, चौक बाजार होकर निकली। जिसका स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में भगवा