पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीनगर की घाटी में फंसे 2 छात्र घर लौटे

श्रीनगर की घाटी में फंसे 2 छात्र घर लौटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर की घाटी में फंसे 2 छात्र घर लौटे

टीकमगढ़. जम्मू कश्मीर में स्थित एनआईटी संस्थान के छात्र सोम शुक्ला और शिवम पाठक शुक्रवार की रात घर लौट आए। दोनों छात्र बाढ़ में फंस गए थे और तीन दिन तक निकल नहीं पाए। वे सेना की मदद से लेह पहुंचे और वहां से दिल्ली होते हुए टीकमगढ़ गए। गौरतलब है कि सोम शुक्ला टीकमगढ़ के पीडब्ल्यूडी एसडीओ इंद्र कुमार शुक्ला के बेटे हैं। इसके अलावा उपयंत्री राजेश पाठक के बेटे शिवम पाठक हैं। दोनों साथ में एनआईटी कॉलेज में पढ़ते हैं। सशकुल घर पहुंचने पर परिजनों ने चैन की सांस ली।

आगमें झुलसने से नपं अध्यक्ष का पुत्र गंभीर

बड़ागांवधसान . थाना अंतर्गत नरसिंह मोहल्ला में शनिवार सुबह चल रहे एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर की बॉल में अचानक आग लगने से नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। घटना में युवक का हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि नरसिंह मोहल्ला में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री पांडे के पुत्र मोहित पांडे रसोई के पास कुछ काम कर रहे थे। तभी अचानक रसोई में रखे सिलेंडर की बोल से गैस लीक होने लगी और बोल में आग लग गई। इससे मोहित का हाथ, सिर और पैर झुलस गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आकाशीयबिजली से एक की मौत, दो गंभीर

बल्देवगढ़. देवरदा चौकी के अंतर्गत कन्नपुर-खरीला मार्ग पर शाम 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सेंटर बल्देवगढ़ में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी एएसआई आरपी तिवारी ने बताया कि खरीला गांव निवासी प्रेमलाल लोधी 21, आशाराम यादव और हरदास यादव खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक बारिश होने लगी और तीनों एक महुंआ के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इस बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे प्रेमलाल लोधी की मौत हो गई। आशाराम और हरदास यादव को गंभीर हालत में सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर सड़क पर शाम 6 बजे तक मृतक का शव पड़ा रहने से आवागमन प्रभावित हुआ।