पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवदीप और ऋषभ ने पाई संभाग स्तरीय टीम में जगह

नवदीप और ऋषभ ने पाई संभाग स्तरीय टीम में जगह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागीय प्रतियगिता में शामिल हुए टीम के खिलाडी।

भास्कर संवाददाता. टीकमगढ़

डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी सागर में आयोजित की गई टेबिल टेनिस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 6 जिलों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें टीकमगढ़ के पीजी कॉलेज के छात्र नवदीप सिंह और ऋषभ मिश्रा का चयन किया गया। दोनों चयनित खिलाडी़ राज्य स्तरीय प्रतियो गिता में शामिल होने जाएंगे। प्रतियोगिता में टीकमगढ़ के टेबल टेनिस टीम के कप्तान नवदीप सिंह, ऋषभ मिश्रा, मयंक शर्मा, सुभम नामदेव सहित सुदीप सोनी चयन किया गया था। फाइनल मुकाबला सागर और टीकमगढ़ टीम के बीच खेला गया। जिसमें सागर टीम विजय रही। उपविजेता टीकमगढ़ रही। नवदीप सिंह ने बताया कि संभागीय स्तरीय प्रतियो गिता के बाद संभाग से राज्य स्तरीय टीम का गठन किया जाता है। संभाग में अच्छा प्रदर्शन करने वालो खिलाडि़यों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलता है। संभागीय टीम में टीकमगढ़ से नवदीप सिंह और ऋषभ मिश्रा को चयन किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य .डॉ केएल जैन, रजनी तिवारी, नसीम खान सहित अनिल झा ने हर्ष व्यक्त किया।