पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब तक तार नहीं जुड़ेंगे बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे

जब तक तार नहीं जुड़ेंगे बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरनाप्रदर्शन के तीसरे दिन विद्युत विभाग के जेई प्रदीप शाह शाम 5 बजे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से पुराना बकाया जमा करने की बात कही। इस पर गांव के लोगों ने कहा कि विद्युत पंप की पूरी बकाया राशि जमा कर दी गई है। ग्रामीणों ने राशि जमा की रसीद जेई को सौंपी। इसके बाद श्री शाह ने घरेलू कनेक्शनों का बकाया 3 लाख 90 हजार रुपए जमा करने को कहा।

अधिकारीसे बात करेंगे

पृथ्वीपुरमें पदस्थ विद्युत कंपनी के जेई प्रदीप शाह ने बताया कि गांव वालों से धरना प्रदर्शन खत्म करने की बात कही गई है। लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हैं। उनके घरेलू कनेक्शन की कुछ राशि शेष रह गई है। उसे जमा करने की बात कही गई है। पूरी स्थित से अधीक्षण यंत्री आरके शर्मा को अवगत कराया जाएगा। अगर बिलों के भुगतान में कुछ राहत मिल सकेगी तो दी जाएगी। अधिकारी के निर्देश पर खंभों में तार लगाने का काम शुरू होगा।

-तीसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन और भूख हड़ताल, गांव के बच्चों ने स्कूल का बहिष्कार कर विरोध जताया

भास्करसंवाददाता. टीकमगढ़ पृथ्वीपुर

बिजली सप्लाई शुरू कराने की मांग कर रहे दर्रेठा गांव के लोगों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों को मानने के लिए जेई मौके पर पहुंचे, मगर बाद में उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। शनिवार से ग्रामीणों ने गांव के बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया। स्कूलों में सिर्फ शिक्षक पूरे समय स्कूल में बैठे रहे। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि जब तक तार नहीं जुड़ेंगे बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे।

भूख हड़ताल पर बैठे कृष्णकांत चतुर्वेदी ने बताया कि जब तक खंभों पर तार डालने का काम शुरू नहीं होगा। भूख हड़ताल जारी रहेगी। गांव के रानू तिवारी ने बताया कि शनिवार को गांव के बच्चों ने स्कूल का बहिष्कार किया है। पंचायत में मिडिल और प्राइमरी मिलाकर 5 स्कूल हैं। लेकिन सभी स्कूलों में कक्षाएं खाली पड़ी रहीं।