- Hindi News
- यातायात नियंत्रण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
यातायात नियंत्रण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
नगरकी खस्ताहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए छात्रों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पत्र में लिखा है कि बस स्टैंड सहित मुख्य सड़क पर अनियंत्रित यातायात से आए दिन दुघर्टनाएं हो रही हैं। मंगलवार को सुबह से स्टैंड पर बेतरतीब खड़ी टैक्सियों के कारण एक युवक की जीप से टक्कर हो गई।
हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। नगर के दिनेश रैकवार ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। जिसके कारण वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान नहीं बचा है। साथ ही जगह-जगह टैक्सी खड़ी रहने से लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में बायपास सड़क की सुविधा भी नहीं है। जिसके कारण मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव ज्यादा है। नगर में ज्यादातर टैक्सियां बिना नंबर के दौड़ रही हैं। नाबालिग बच्चे वाहन चला रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिससे नगर की यातायात व्यवस्था खराब है।
छात्रों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही 7 दिन के अंदर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। कार्रवाई होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में अर्पण जैन, अनिल पाठक, रविंद्र सेन, लब्बू राजा, अकरम खां सहित छात्र मौजूद रहे।
टीकमगढ़| बल्देवगढ़में यातायात व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन।