पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेष सागर डिवीजन को 9 विकेट से हराकर टीकमगढ़ फाइनल में

शेष सागर डिवीजन को 9 विकेट से हराकर टीकमगढ़ फाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | विश्वविद्यालय मैदान पर खेले गए मुकाबले में शेष सागर डिवीजन को 9 विकेट से हराकर टीकमगढ़ की टीम सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेष सागर डिवीजन की टीम 19 ओवरों मे मात्र 30 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए अंकित अवस्थी ने सर्वाधिक 9 रन बनाए। टीकमगढ़ के लिए अजय ताम्रकार ने 5 एवं रोबिन तिवारी ने 3 विकेट लिए। पहली पारी में टीकमगढ़ की टीम भी 23.3 ओवरों में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए अर्पित खरे ने 26 एवं अमन श्रीवास्तव ने 21 रनों का योगदान दिया। शेष सागर डिवीजन की ओर से अभिजीत कुरेरीया ने 5 और आर्यन जैन ने 2 विकेट लिए। टीकमगढ़ को पहली पारी में 77 रनों की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी मे बल्लेबाजी करने उतरी शेष सागर डिवीजन की टीम एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सकी। 24.1 ओवरों मे 80 रनोंं पर ऑल आउट हो गई।

खबरें और भी हैं...