पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खट्‌टे मीठे अनुभव लेकर जाएंगे पुलिस अधीक्षक

खट्‌टे-मीठे अनुभव लेकर जाएंगे पुलिस अधीक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकमगढ़ में 20 माह तक पुलिस अधीक्षक रहे एसपी अमित सिंह अपने साथ यहां से खट्‌टे मीठे अनुभव लेकर जाएंगे। अपने कार्यकाल में उन्होंने जिले की राजनीतिक और अपराधिक गतिविधियों को नजदीक से देखा। शनिवार को जैसे ही लोगों को पता चला कि एसपी श्री सिंह का स्थानांतरण हो गया है, बड़ी संख्या में राजनैतिक, सामाजिक और विभिन्न संस्थाओं के लोग मिलने पहुंच गए। इधर पुलिस लाइन में भी उनकी विदाई को ले पार्टी का आयोजन किया गया। सुबह से एसपी ऑफिस में कांग्रेस और भाजपा के नेता बारी-बारी से मिलने के लिए पहुंचे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर उनका फूल माला और स्मृति चिंह भेंट किया। इसी तरह गजानन माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा होने पर समाज के लोग कार्यालय पहुंचे और एसपी श्री सिंह का स्वागत किया। श्री सिंह ने टीकमगढ़ में मिले 5 अच्छे और 5 कड़वे अनुभवों को भास्कर से साझा किया। उनके लिए पृथ्वीपुर सोनी हत्याकांड, रिटायर्ड शिक्षक से 4 लाख रुपए की लूट सहित अन्य वारदातों का खुलासा किसी चुनौती से कम नहीं रहा।