5 वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का अनशन
अनशन और प्रदर्शन जारी फिर भी नहीं पहुंचे अधिकारी
जिलेमें सोमवार को मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन हुए पृथ्वीपुर के दर्रेठा ग्रामीण पांचवें दिन भी अनशन पर रहे। इसी तरह जिला मुख्यालय पर एकता परिषद का धरना भी पिछले पांच दिन से जारी है। इधर जिला मुख्यालय पर अस्पताल चौराहा पर सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी धरने पर रहे। उधर बगाज माता मंदिर परिसर में सड़क निर्माण होने से श्रद्धालु धरने पर बैठ गए। हालांकि आश्वासन के बाद श्रद्धालुओं ने कुछ ही देर में धरना खत्म कर दिया।
टीकमगढ़। पृथ्वीपुर में धरने पर बैठे ग्रामीण।
20 में से 5 कर्मी पहुंचे काम पर
टीकमगढ़।जिलाअस्पताल में ठेका प्रथा के तहत काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। हालांकि 20 में से 5 कर्मी काम पर लौट आए। इससे पहले रविवार को विधायक केके श्रीवास्तव और नपाध्यक्ष राकेश गिरी ने धरना प्रदर्शन पर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी थी। मगर समस्या का हल नहीं हुआ। इधर प्रबंधन का कहना है कि जिन कर्मचारियों के पास 8 वीं पास की मार्कशीट है, उन्हें की काम पर लिया जाएगा, जिनके पास मार्कशीट नहीं है, उन्हें काम पर नहीं लिया जाएगा। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुनीत जैन का कहना है कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उसे शासन की नियमावली का पालन करना है। यदि 8 वीं पास कर्मचारी नहीं होंगे तो उन्हें काम पर नहीं रखा जाएगा। यदि कंपनी में इससे कम योग्यता रखते हैं, तो उन्हें काम पर नहीं रखा जाएगा। सफाई कर्मचारी रविकांत बाल्मीक ने बताया कि वे 24 कर्मचारी हैं। जिन्होंने 2006 से जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था संभाली थी, यदि अब प्रशासन उन्हें हटा रहा है, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी हड़ताल प्रारंभ की है, इसके बाद अनशन करेंगे और कलेक्टोरेट के परिक्रमा लगाएंगे। मगर मांग पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे। धरना देने वालों में सुरेश, शिवदयाल, लीला प्रभा, गोपाल, अमरबाई, मालती, रचना रामप्रसाद, रीता, सुमन शामिल हैं।
सड़क के लिए धरना पर बैठे श्रद्धालुओं ने पढ़ा सुंदरकांड
टीकमगढ़।बगाजमाता देवी मंदिर तक सड़क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर संत सहित श्रद्धालु ने सोमवार को मंदिर परिसर में धरना दिया। सूचना मिलते ही आसपास के संत महात्मा धरना स्थल पर पहुंचे। दोपहर बाद नायब तहसीलदार संदीप तिवारी प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स