पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने िदए थाना प्रभारियों को निर्देश

एसपी ने िदए थाना प्रभारियों को निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंट्रोल रूम में 7 घंटे तक चलती रही थाना प्रभारियों की बैठक।

अपराध रोकने एसपी ने दी हिदायत

भास्करसंवाददाता| टीकमगढ़

सोमवारको पुलिस कंट्रोल रूम में क्राइम कंट्रोल की बैठक हुई। जिसमें थाना प्रभारियों को साफ स्वच्छ वर्दी पहनने और महिला संबंधी अपराधों को रोकने की समझाइश दी गई। सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई बैठक शाम 6 बजे तक चली। इस बीच एसपी अमित सिंह ने थानों में तीन माह से पेडिंग पड़े प्रकरणों में कार्रवाई करने, एससीएसटी एक्स के तहत प्रकरणों की जांच करने और महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने बैठक में थाना प्रभारियों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नई गाइड लाइन आई है। जिसमें धारा सीआरपीसी 41, 1.4 के तहत चालानी कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। इस आदेश का पालन कड़ाई से किया जाना चाहिए।इस बीच उन्होंने कंप्यूटाइज्ड थानों की समीक्षा भी की। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने थानों को साफ स्वच्छ रखें। जो भी अतिक्रमण हो, उसे हटवाएं, इसके अलावा स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारी पुलिस की वर्दी को ठीक तरीके से पहनें। इस मौके पर अनेक थाना प्रभारी मौजूद थे।