- Hindi News
- हारे प्रत्याशी को दे दिया जीत का प्रमाण पत्र
हारे प्रत्याशी को दे दिया जीत का प्रमाण पत्र
Áग्राम पंचायतडिरगुंवा के वार्ड नंबर 7 का मामला
Áएसडीएमबोले:मामला गंभीर है जांच के बाद होगी कार्रवाई
भास्करसंवाददाता| टीकमगढ़
जनपदपंचायत पृथ्वीपुर के ग्राम पंचायत डिरगुंवा के वार्ड नंबर 7 में पंच का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जीते हुए प्रत्याशी ने मंगलवार को पीठासीन अधिकारी के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर मामले की शिकायत सहायक निर्वाचन अधिकारी से की है। जिसके बाद से मामले की जांच प्रारंभ कराई गई है।
ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 के विजयी पंच प्रत्याशी प्रान सिंह को 26 वोट मिले थे। उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया जाना था। मगर 10 फरवरी को प्रमाण पत्रों के वितरण के दौरान रघुवीर प्रसाद यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि उसे मात्र 16 मत प्राप्त हुए थे। जिसके बाद प्रान सिंह ने इस मामले को रिटर्निंग अधिकारी के सामने रखा। उन्होंने तुरंत बूथ के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र वर्मा को बुलवाया और मामले की पड़ताल की गई। जिसमें मतदान अधिकारी नंबर 2 विनोद कुमार अहिरवार द्वारा गलत प्रत्याशी का नाम गणक पत्र में दर्ज किया गया।
मामला सामने आने के बाद भी पृथ्वीपुर में इसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित पीठासीन अधिकारी के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा और एडीएम को सारी समस्या बताई। इस संबंध में एडीएम शिवपाल सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। पहले दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।