मैपिंग का कार्य अटका तो कार्रवाई होगी
स्कूलमें चल रहा मैपिंग का काम और समग्र छात्रवृत्ति जारी करने का कार्य यदि तीन दिन में पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित संकुल प्राचार्यो के खिलाफ अनुशात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। डीईओ डॉ. आरएन नीखरा ने बताया कि शनिवार को भोपाल में हुई बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने यह निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि संकुल प्राचार्यों को मैपिंग का काम 20 सितंबर तक कंपलीट करने का समय दिया गया है। जो प्राचार्य तय समय में काम पूरा नहीं करेंगे। उनके खिलाफ अनुशात्मक कार्रवाई करके उनके प्रस्ताव आयुक्त को भेजे जाएंगे। डॉ. नीखरा ने बताया कि जिले में 46 संकुल हैं। जिनमें से ज्यादातर प्राचार्यो ने लक्ष्य पूरा नहीं किया है।