पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओले बारिश ने घोली ठंडक

ओले-बारिश ने घोली ठंडक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके कई इलाकों में शुक्रवार को इस सीजन में मावठे की पहली बरसात हुई। इससे अधिकतर स्थानों पर ठंडक बढ़ गई। राजधानी में शाम को करीब एक घंटे तक हुर्इ तेज बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजगढ़ के छापीखेड़ा में आेले गिरे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। टीकमगढ़ में रात को बौछारें पड़ीं।

क्योंहुई बारिश

मौसमवैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि पश्चिमी मप्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार आई नमी से बारिश हुई। डे ने बताया कि दिनभर बादलों के छाए रहने की वजह से ठंड बढ़ गई।

परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा

अशोकनगरसे करीब सात किमी दूर बांसापुर गांव के पास परीक्षा देकर साइकिल लौट रही एक 17 वर्षीय छात्रा मधु पिता अमर सिंह राजपूत की बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के वक्त लड़की के पिता दूसरी साइकिल पर कुछ आगे चल रहे थे। एक अन्य घटना में राजगढ़ जिले के माचलपुर में 24 साल के एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।

फसलों के लिए फायदेमंद

सीहोरस्थित आरएके कृषि कॉलेज के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एससी गुप्ता के अनुसार चना और गेहूं के लिए यह बारिश फायदेमंद है।

तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

मौसमविभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार आगामी तीन दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कई जगह हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी। अभी हवाएं उत्तर पूर्व की तरफ से चल रही हैं। इनकी गति 6 से 11 किमी प्रति घंटा है।

राजगढ़ के खुजनेर में शुक्रवार शाम गिरे ओले।

टीकमगढ़ में शुक्रवार की रात 8 बजे तेज बौछारें पड़ीं। बािरश का दौर आधे घंटे तक जारी रहा। फोटो | रवि ताम्रकार

जिला न्यूनतम

छतरपुर5.0

टीकमगढ़ 8.2

दमोह 10.0

सागर 12.4

भोपाल 13.06

तापमान डिग्री सेल्सियस में