अिधकािरयों पर लगा दिया छेड़छाड़ का आरोप
समिति प्रबंधक के पास से 110 क्विंटल गेहूं, 92 क्विंटल चावल, 15 क्विंटल शकर और 12 बोरी नमक जब्त किया
भास्करसंवाददाता| टीकमगढ़
लिधौराके तलईया मोहल्ला में खाद्य और पुलिस की टीम की ओर से की गई कार्रवाई में नया मोड़ गया है। कार्रवाई से बचने के लिए सोसायटी की ओर से महिलाओं ने अधिकारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
जिला मुख्यालय पहुंचीं महिलाओं ने एसपी के सामने अपनी व्यथा सुनाई। इधर पूरे मामले का प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर के पास भेजा गया है। टीआई एसएल भागोरिया ने बताया कि पहले सोसायटी पर कार्रवाई के दौरान 110 क्विंटल गेहूं, 92 क्विंटल चावल, 15 क्विंटल शकर और 12 बोरी नमक जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों में फूड इंस्पेक्टर समद खां और ललित मेहरा ने पुलिस के साथ मिलकर की थी।
उन्होंने बताया कि जब्त गेहूं खाद्य विभाग ने दूसरी सोसायटी के सुपुर्द कर दिया है। यह राशन चार माह में बांटा जाना था, मगर सोसायटी की ओर से नहीं बांटा गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान सोसायटी की ओर से झांसी रोड पर स्थित एक भवन से यह माल मिला है।
उधर प्रतिवेदन भेजा, इस महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंचीं खाद्य विभाग की ओर से जब्त किए गए माल का प्रतिवेदन कलेक्टर के पास भेजा गया है। शुक्रवार को खाद्य विभाग की ओर से कलेक्टर के पास प्रतिवेदन भेजा गया। जैसे ही इसकी सूचना सोसायटी के सदस्यों को लगी, उनकी ओर से अधिकारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के लिए महिलाओं को एसपी ऑफिस भेजा गया। महिलाओं ने एसपी को पूरी घटना से अवगत कराया।
एसपी ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है। जिला खाद्य अधिकारी बीएस परिहार ने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए रजिशन इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिस समय वे घटना होने की बात कह रहे हैं, उस समय दोनों फूड इंस्पेक्टर जिला मुख्यालय पर कार्यालय में उनके सामने बैठे थे। इस तरह के आरोप लगाकर कार्रवाई से बचने के लिए समिति की ओर से ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर के पास प्रतिवेदन भेज दिया गया है। अगली कार्रवाई वहीं से होगी।
झूठाआरोप लगाया
सोसायटीका जब्त करके दूसरी सोसायटी के सुपुर्द किया गया है। करीब 4 माह से ग्रामीणों को राशन नहीं मिला था। जिसको लेकर स्थिति बनी हुई थी, अगली कार्रवाई विभाग को करनी है। कार्रवाई से बचने के लिए छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा