- Hindi News
- टीकमगढ़ के सीएमएचओ दमोह के सिविल सर्जन बदले
टीकमगढ़ के सीएमएचओ दमोह के सिविल सर्जन बदले
सागर| देवरीके सुभाष वार्ड में 5 साल की बच्ची को डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका जबलपुर में इलाज चल रहा है। बच्ची के भाई की पिछले महीने डेंगू से मौत हो चुकी है। सुभाष वार्ड के जगन्नाथ जोशी की बच्ची माही को डेंगू निकला है। परिजन स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उसे जबलपुर ले गए थे। पिछले दिनों जबलपुर में उसका मैक एलाइजा किट से टेस्ट कराया गया। जबलपुर आरएमआरसी से जिला मलेरिया कार्यालय को माही के डेंगू पॉजीटिव होने की जानकारी भेजी गई है।
{ सागरके सीएमएचओ पन्ना के डॉ. एजी विनचुनकर सिविल सर्जन दमोह के डॉ. इंद्राज होंगे
नगरसंवाददाता | सागर
लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बुंदेलखंड सहित प्रदेश के 16 जिलों में सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन पदों के प्रभार बदल दिए हैं। सागर सीएमएचओ पन्ना जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. एजी विनचुनकर एवं सिविल सर्जन दमोह जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. इंद्राज सिंह होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव डॉ. गनी अहमद खान द्वारा जारी किए गए ट्रांसफर आदेश के अनुसार सागर के सीएमएचओ का प्रभार पन्ना जिला चिकित्सालय के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. एजी विनचुनकर को दिया गया है। वर्तमान में इस पद का प्रभार डॉ. आरसी जैन संभाल रहे थे। वे अब डीएलओ रहेंगे। सिविल सर्जन सागर का प्रभार दमोह जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. इंद्राज सिंह को दिया गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल सागर के वरिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ जैन प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में काम देख रहे थे। टीकमगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अब जिला अस्पताल में ही पदस्थ निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. एके तिवारी होंगे। इस पद का काम अभी डॉ. पीके जैन संभाल रहे थे। इसी प्रकार होशंगाबाद जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. बीआर अग्रवाल को दमोह जिले के सिविल सर्जन का प्रभार सौंपा गया है। यहां पर वर्तमान में डॉ. गिरीश जैन सिविल सर्जन का काम देख रहे थे।
चारोंअधिकारी निश्चेतना विशेषज्ञ : शासनने बुंदेलखंड के सागर-टीकमगढ़ के सीएमएचओ तथा सागर-दमोह के सिविल सर्जन पदों पर जिन डॉक्टरों काे प्रभार दिया है वे सभी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं। इसके पहले इन पदों पर मेडिसिन, सर्जरी ईएनटी सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थ रहे हैं। संभवत: यह पहली दफा है कि एक साथ इन जिलों में निश्चेतना