पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों के लिए देर रात तक हुई मतगणना

पंचायतों के लिए देर रात तक हुई मतगणना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जताराजनपद क्षेत्र की 91 ग्राम पंचायतों की मतगणना सोमवार को हुई। जिसमें पंच और सरपंचों के लिए गए वोटों की गिनती हुई। मतगणना की कार्रवाई सुबह 9 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर में की गई। 91 पंचायतों की गणना के लिए 3 कक्ष तैयार किए गए। प्रत्येक कक्ष में 30-30 पंचायतों की काउंटिंग की गई। दोपहर 12 बजे मतगणना का जायजा लेने कलेक्टर केदार शर्मा, एसपी अनुराग शर्मा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने तीनों कमरों में भ्रमण कर मतगणना का निरीक्षण किया। वहीं पंच और सरपंच पदों के चुनाव परिणामों को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मतगणना परिसर के बाहर मौजूद रही। मंडी परिसर के चारों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद नजर आए। जैसे-जैसे सरपंच पदों के परिणाम आते गए ढ़ोल-नगाड़ों के साथ लोग खुशियां मनाने में जुट गए। देर शाम तक मतों की गणना का काम चलता रहा। लेकिन अधिकारियों ने औपचारिक रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। एसडीएम एसएन ब्रह्मे ने कहा कि मतगणना पूरी हो जाने के बाद सूची जारी की जाएगी। सोमवार को मतगणना के दौरान तहसीलदार एनके चौरसिया, एडीशनल एसपी सुनील तिवारी सहित आसपास के क्षेत्र के थाना प्रभारी ड्यूटी पर तैनात रहे। लोगों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मतगणना केंद्र के आसपास मौजूद रहा।

भोजनके लिए भटकते रहे कर्मचारी

सोमवारको मतगणना में लगे कर्मचारी सुबह 7 बजे से केंद्र पर पहुंच गए। लेकिन दोपहर 1 बजे तक उन्हें भोजन नहीं मिला। समय पर भोजन मिलने से कई कर्मचारी आक्रोश में नजर आए। उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की। दोपहर 2 बजे के बाद कर्मचारियों को भोजन बांटा गया।

टीकमगढ़। जतारा में ग्राम पंचायत के लिए मतगणना हुई।

टीकमगढ़। जतारा में मतगणना के दौरान लगी भीड़।