- Hindi News
- पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिर बने जिला पंचायत सदस्य
पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिर बने जिला पंचायत सदस्य
पलेरा पलेराजनपद क्षेत्र की 69 ग्राम पंचायतों की मतगणना सोमवार को हुई। जिसमें पंच और सरपंचों के वोटों की गिनती हुई। मतगणना की कार्रवाई सुबह 9 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर में की गई। मतगणना के दौरान कलेक्टर केदार शर्मा, एसपी अनुराग शर्मा सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर निष्पक्ष तरीके से मतों की गणना करने के निर्देश दिए। देर रात तक चली मतगणना के कारण आधिकारिक तौर पर अधिकारी जीते प्रत्याशियों की जानकारी नहीं दे सके।
दरअसल पलेरा जनपद क्षेत्र की 71 पंचायतों में 2 पंचायत फूलपुर और खेरा में पहले ही निर्विरोध सरपंचों को चुना गया था। जिसके चलते सोमवार को 69 पंचायतों के पंच और सरपंच पदों की मतगणना की गई। चुनाव परिणामों को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मतगणना परिसर के बाहर मौजूद रही। मंडी परिसर के चारों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद नजर आए। देर रात तक मतों की गणना का काम चलता रहा। लेकिन अधिकारियों ने औपचारिक रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। सोमवार को मतगणना के दौरान आसपास के क्षेत्र के थाना प्रभारी ड्यूटी पर तैनात रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती की गई। पुलिस की सख्त तैनाती के चलते शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराई गई। लोगों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मतगणना केंद्र के आसपास मौजूद रहा।
पलेरा। कृषि उपज मंडी परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्यों और जनपद पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना संपन्न हुई। मतगणना में जिला पंचायत के वार्ड 7 से अनीता प्रभुदयाल खटीक काे सर्वाधित मत मिले। वहीं वार्ड 8 से हेमलता प्रकाश चढ़ार, वार्ड 9 से पूर्व विधायक पर्वतलाल अहिरवार को सर्वाधित मत मिले। इसी प्रकार जनपद पंचायत सदस्यों में जिन प्रत्याशियों को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए उनमें वार्ड नंबर 1 से राजपाल सिंह जेवर 819 मत, वार्ड नं. 2 से धर्मदास मेंदवारा 747 वोट, वार्ड नं. 3 से ओमपाल सिंह यादव वीरपुरा 1044 वोट, वार्ड नं. 4 कैलाश यादव महेबा चक्र-2 1 हजार 114 मत, वार्ड नं. 5 से राघवेन्द्र यादव महेबा चक्र-3 777 मत, वार्ड नं. 6 से रामलली तिवारी खरों 1749 मत मिले। इसके बाद जनपद पंचायत के वार्ड नं. 7 से अनीता देवी नगायच को 811 मत, वार्ड नं. 8 से मूलादेवी अहिरवार सगरवारा 1175 मत, वार्ड नं. 9 से रामवती अहिरवार गडारी 747 मत, वार्ड नं. 10 से कमलेश राजपूत बराना 694 मत, वार्ड नं. 11 से प्रमोद कुमार त्रिपाठी दिनऊ 978 मत, वार्ड नं. 12 से कल्लू अहिरवार कंजना 566 मत, वार्ड नं. 13 से प्रमोद कुमार बम्हौरीकला 712 मत, वार्ड नं. 14 से गायत्री यादव टीलानरैनी 714 मत, वार्ड नं. 15 से कलावती अहिरवार बूदौर 1489 मत मिले। वहीं जनपद पंचायत के वार्ड नं. 16 से ऊषा अहिरवार अलोपा 772 मत, वार्ड नं. 17 से धनीराम गौड चरी 1227 मत, वार्ड नं. 18 से कुंवरबाई लोधी किशनपुरा 621 मत, वार्ड नं. 19 से मुन्ना कुशवाहा करौला 854 मत, वार्ड नं. 20 से भुमानीबाई राजपूत नयागांव 965 मत मिले।
जतारा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कृषि उपज मंडी हॉल में जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों की मतगणना की गई। जिसमें जिला पंचायत के वार्ड 10 से दिग्विजय सिंह गौर को सर्वाधिक मत मिले। इसके अलावा वार्ड 11 से रामकुवंर चढ़ार, वार्ड 12 से रिचा रमन पस्तोर और वार्ड 13 से हरप्रसाद आदिवासी को सर्वाधिक मत मिले। वहीं जनपद पंचायत सदस्यों में वार्ड 1 से अरूण कुमार चतुर्वेदी, वार्ड 2 से सरोज दांगी, वार्ड 3 से भावना अहिरवार, वार्ड 4 से क्रांति साहू , वार्ड 5 से राजेन्द्र सिंह, वार्ड 6 से जयंती यादव काे सबसे ज्यादा मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार वार्ड 7 से लाड़कुंवर चढ़ार, वार्ड 8 से रोशन अहिरवार, वार्ड 9 से ममता यादव, वार्ड 10 से मीरा यादव, वार्ड 11 से लल्लू वंशकार, वार्ड 12 से रामदेवी घोष, वार्ड 13 से मालती अहिरवार, वार्ड 14 से रामप्रताप सिंह तोमर, वार्ड 15 से माया कुम्हार, वार्ड 16 से प्रतिपाल आदिवासी, वार्ड 17 से उर्मिला यादव, वार्ड 18 से अमरसिंह बुंदेला, वार्ड 19 से सुखदयाल कुशवाहा, वार्ड 20 से जामवती यादव, वार्ड 21 से देव सिंह यादव, वार्ड 22 से रघुवीर यादव, वार्ड 23 से गायत्री अहिरवार, वार्ड 24 से पुष्पा यादव, वार्ड 25 से श्याम बाई रघुवीर यादव को सर्वाधिक मत मिले। मतगणना में पर डिप्टी कलेक्टर बीके पांडे, एसडीएम एनएस ब्रम्हे, तहसीलदार एनके चौरसिया, तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल, सीईओ पीके मिश्रा सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।