भोपाल, डौंगरा और चंडीगढ़ ने जीता मैच
महिला वर्ग में सांई हाॅस्टल भोपाल ने राजनंदगांव को हराकर जीत हासिल की
भास्करसंवाददाता | टीकमगढ़
अखिलभारतीय वीर सिंह जू देव हॉकी टूर्नामेंट एवं द्वितीय अखिल भारतीय राज माता सिंधिया महिला हॉकी टूर्नामेंट में गुरूवार को ग्राउंड पर 5 मैच खेले गए।
टूर्नामेंट में पुरूष मुकाबले में पहला मैच एएससी बैंगलौर और ईएमई जलंधर के बीच खेला गया। जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन दिखलाते हुए बैंगलौर ने यह शून्य के मुकाबले 4 गोल से जीता। दूसरा मैच आर्डिनरी सेंटर नासिक और एमपीएचए भोपाल के मध्य खेल गया। पिछले साल की विजेता रही एमपीएचए भोपाल ने एक बार फिर अच्छे खेल का प्रदर्शन दिखलाते हुए 4-3 से जीत का हासिल की। इसी तरह तीसरा मैच महिला ग्रुप के मध्य खेला गया। जिसमें सांई हॉस्टल भोपाल ने छत्तीसगढ़ राजनंदगांव को 3-1 से राैंद कर जीत हासिल की। इसी प्रकार चौथा मैच पुनः पुरूष टीमों के मध्य खेला गया, जो डौंगरा रेजीमेंट फैजाबाद और सांई भोपाल के मध्य हुआ। जिसमें डौंगरा रेजीमेंट ने एक तरफा खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से विजय प्राप्त की। अंतिम और पांचवां मैच आईटीबीपी जालंधर और सीआईएसएफ चंडीगढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें चंडीगढ़ ने 3-1 जीत हासिल की। इस दौरान मैच के रैफरी किशोर धीवार, अनुराग सिंहा, जावेद खान और फीरोज दाद रहे।
आजखेले जाएंगे 4 सेमीफाइनल
शुक्रवारको टूर्नामेंट में चार मैच जिसमें पहला मैच महिला टीम के मध्य खेला जाएगा, जो महिला स्टील प्लांट और मप्र महिला अकादमी ग्वालियर के मध्य खेल जाएगा। साथ ही आयोजन समिति और ओल्ड डीएचए के मध्य 2.30 बजे एक मैच खेला जाएगा।
कीपर के बचाव के बाद भी खिलाड़ियों ने गोल दाग दिया।
अखिल भारतीय वीर सिंह जूदेव हॉकी टूर्नामेंट में जीत के लिए जद्दोजहद करतीं युवतियां। गुरुवार को टूर्नामेंट के दौरान पांच मैच खेले गए।