- Hindi News
- स्वच्छता अभियान में गांव के लोग तो आए, मंत्री थे नदारद
स्वच्छता अभियान में गांव के लोग तो आए, मंत्री थे नदारद
{प्रभारी मंत्री सरताज सिंह नहीं आए अबगांव
{स्वच्छ मप्र अभियान शुरू करने अाना था
नगरसंवाददाता| हरदा
हरदाजिले के अबगांव खुर्द में स्वच्छ मप्र अभियान पर उस समय पानी फिर गया जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह ही नहीं आए। वे जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। कलेक्टर के बांटे गए आमंत्रण पत्र में हरदा विधायक को छोड़कर पांच अन्य विशेष अतिथि भी नदारद थे। आयोजन स्थल पर मंत्री के स्वागत की तैयारियां धरी रह गईं।
यह कार्यक्रम अबगांव खुर्द के मिडिल स्कूल मैदान पर 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया था। प्रभारी मंत्री सिंह समेत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. यामिनी मानकर, टिमरनी विधायक संजय शाह, हरदा जनपद पंचायत अध्यक्ष रेखा हिरे, टिमरनी जनपद पंचायत अध्यक्ष मिथिलीबाई खिरकिया जनपद पंचायत अध्यक्ष उर्मिला पटेल कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। जबकि गांव के लोग बड़ी संख्या में आए हुए थे। पूरे आमंत्रण पत्र के मुख्य अतिथि छह विशेष अतिथियों में से केवल हरदा विधायक रामकिशोर दोगने कार्यक्रम में आए। गांव के लोग प्रभारी मंत्री सरताज सिंह के आने का इंतजार करते रहे रहे। उनके नहीं आने का कारण प्रशासन भी नहीं बता पाया।
अंतत: हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ही स्वच्छता पर भाषण देकर परिसर में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण कर दिया। आॅपरेशन मल-युद्ध के दौरान अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी रही। अपर कलेक्टर गणेशशंकर मिश्रा से जब प्रभारी मंत्री से लेकर विधायक पंचायत जनप्रतिनिधियों के नहीं आने के बारे में पूछा गया तो उनके जवाब से पता चला कि जिला प्रशासन के पास मंत्री के नहीं आने की कोई अधिकृत सूचना नहीं आई थी।
हरदा. ऑपरेशन मलयुद्ध में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करते हरदा विधायक दोगने।