पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदि शक्ति के गूंजने लगे जयकारे और भजन, श्रद्धालु टेक रहे माथा

आदि शक्ति के गूंजने लगे जयकारे और भजन, श्रद्धालु टेक रहे माथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदि शक्ति के गूंजने लगे जयकारे और भजन, श्रद्धालु टेक रहे माथा

नकवाड़ा। गांव में नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति की ओर से नवरात्रि के दौरान रोजाना कन्याभोज कराया जा रहा है। अलग-अलग मंडल भजन प्रस्तुत कर रहे हैं। समिति के सदस्य जितेेंद्र राजपूत, नर्मदाप्रसाद, योगेश खोदरे, पंकज रात्रे आदि का सहयोग रहता है। कार्यक्रम संयोजक अशोक रात्रे, कोषाध्यक्ष अरुण राजपूत ने बताया कि 3 अक्टूबर को भंडारा होगा।

टिमरनी। नगर आसपास के क्षेत्रों में नवरात्रि पर विभिन्न स्थानों पर घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दुर्गा उत्सव समितियों ने पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मां दुर्गा के अलावा भोलेनाथ, सांई बाबा, रामदेव बाबा की प्रतिमाएं भी स्थापित की हैं। दुर्गा उत्सव समितियों ने आकर्षक झांकियां बनाई हैं।