पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारखेड़ा| बरकलामें मनरेगा के अंतर्गत आगामी श्रम बजट बनाने के

चारखेड़ा| बरकलामें मनरेगा के अंतर्गत आगामी श्रम बजट बनाने के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारखेड़ा| बरकलामें मनरेगा के अंतर्गत आगामी श्रम बजट बनाने के लिए जनपद पंचायत टिमरनी की ओर से गांव में तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में समुदाय को ग्रामीण सहभागिता की जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को गांव के 20 से अधिक ग्रामीण और रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत स्तर पर गठित समुदाय आधारित संगठन के सदस्य सम्मिलित हुए। मास्टर ट्रेनर बलराम मालवीय, उपयंत्री राजेश माकोड़े ने ग्रामीणों को सामाजिक, मौसमी और प्राकृतिक संसाधन मानचित्र बनाकर बजट निर्माण करना बताया। सचिव देवलाल डोगरे, रोजगार सहायक शिवशंभू मालवीय, हंस दिलारे, संदीप दमाड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता खले आदि ने सहयोग किया।

मैप बनाकर सीखा कार्ययोजना बनाना