िटमरनी से करताना मार्ग खराब
करताना| टिमरनी-करतानामार्ग की हालत बीती बारिश के दौरान बहुत खराब हो गई है। मार्ग पर इतने गड्ढे हो गए हैं। आए दिनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। आवागमन करने वालों को परेशानी उठाना पड़ रही है। गौरतलब है कि इस मार्ग का निर्माण टिमरनी से सिर्फ पोखरनी तक ही बनाई गई है। इसके आगे अब तक निर्माण नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से हर साल विधायक के नेतृत्व में कावड़ यात्रा निकाली जाती है, फिर रोड बदहाल है। संतोष प्रजापति, शैलेंद्र राठौर, नारायण राजपूत, सतीश अग्रवाल आदि सहित सभी ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस रोड का निर्माण पूरा किया जाए साथ ही खराब हो चुके मार्ग की मरम्मत की जाए।
करताना। टिमरनी से करताना मार्ग की हालत खस्ता है।