पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आकर्षक पंडाल में िवराजी है मां भवानी

आकर्षक पंडाल में िवराजी है मां भवानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण युवा सलकनपुर यात्रा पर पैदल रवाना

चारखेड़ा| बरकलाके आधा दर्जन से अधिक युवाओं का जत्था रविवार को सलकनपुर की यात्रा पर पैदल रवाना हुआ। युवाओं ने बताया कि गांव की खुशहाली और समृद्धि के लिए वे पैदल यात्रा पर निकले हैं। पैदल जा रहे युवाओं में माहेन टेलर, रोहित कुशवाह, एटीएन कुशवाह, विकास कुशवाह, रितेश कुशवाह, संतोष, टिक्कू, सचिन कुशवाह, गोलू मालवीय आदि शामिल हैं। युवाओं ने बताया कि वे बीते सात साल से हर साल नवरात्रि में पैदल यात्रा कर सलकनपुर जाते हैं।


आकर्षक पंडाल में िवराजी है मां भवानी

खिरकिया| दानाबाबा नवदुर्गा उत्सव समिति कृषि उपज मंडी के पास आकर्षक पंडाल बनाकर देवी प्रतिमा की स्थापना की गई है। समिति के गोविंदा तापड़िया ने बताया कि 6 सालों से समिति दुर्गा उत्सव मना रही है। यह सातवां साल है। इस बार पंडाल को वैष्णो देवी मंदिर का स्वरूप दिया गया है। लोगों की प्यास बुझाने के लिए श्रद्धालु मिनरल वाटर के स्टाल लगा रहे हैं। बाफना कंपाउंड के पास नगर विकास समिति, स्टेट बैंक के पास एरिया नाइन ग्रुप और लाल कुआं के पास नक्षत्र माल की ओर से मिनरल वाटर के स्टाल लगाए जा रहे हैं।

हैप्पी जैन, अजय राजपूत ने बताया कि दशहरा पर्व पर निकलने वाले चल समारोह के दौरान भजिए-पकौड़े का स्टाल लगाया जाएगा।



सजे हैं मां भवानी, बम भोले और साईं बाबा के दरबार, श्रद्धालु टेक रहे माथा, गूंज रहे हैं जयकारे

कांकरिया। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने स्थापित की देवी प्रतिमा।

टेमागांव। दुर्गा चौक में माता भावानी की मनोहारी प्रतिमा बैठाई गई।

टेमागांव। गांव के बनिया चौक में विराजी है साईं बाबा की आकर्षक प्रतिमा।

टेमागांव। आदिवासी मोहल्ले में सपिरवार भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना की गई।

खिरकिया। अन्नपूर्णा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया है।

सोडलपुर। स्कूल पुरा में साईं बाबा की आकर्षक प्रतिमा रखी गई है।

सोडलपुर। राम मंदिर आलमपुर में बैठी मां भवानी की सुंदर प्रतिमा की स्थापना की गई।

सोडलपुर। दुर्गा उत्सव समिति बाजार चौक में देवी दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।