पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमेस्टर प्रणाली पर चुनाव नहीं होने से नाराज हुए छात्र, सौंपा ज्ञापन

सेमेस्टर प्रणाली पर चुनाव नहीं होने से नाराज हुए छात्र, सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कालेज प्राचार्य को ज्ञापन दिया

नगरसंवाददाता|िटमरनी

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शासकीय कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आरके पाटिल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि परिषद बीते चार सालों से सेमेस्टर प्रणाली बंद करने की मांग कर रही है। इसी मांग को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने 29 सितंबर को छात्रों की राय जानने के लिए आॅनलाइन चुनाव की घोषणा की थी, लेकिन विभाग की घोषणा झूठी साबित हुई। सोमवार को विभाग ने इस चुनाव को निरस्त कर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के साथ धोखाधड़ी की है। परिषद इसकी निंदा करती है और सेमेस्टर प्रणाली बंद करने, छात्र-छात्राओं की राय जानने के लिए जल्द ही चुनाव कराने की मांग करती है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि यह आनलाइन चुनाव शीघ्र नहीं कराए गए तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित में आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक धर्मेन्द्र पाल, जिला कार्यकारणी सदस्य सागर तिवारी, राहुल सोमवंशी,दुर्गेश गौर, नगर अध्यक्ष सोहन राजपूत, मंत्री मोहित सोलंकी, अनूप पगारे, मनीष बिल्लौरे, बलराम गौर, सौरभ व्यास, आकाश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिमरनी। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।