- Hindi News
- मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी
मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी
मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी
िटमरनी. सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र से वनांचल में शुक्रवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। टीम ने वनग्राम कायदा, कुमरुम, चंद्रखाल, बोरपानी में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेडिकल टीम प्रभारी और चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि 27 महिलाएं, जिनमें 4 गर्भवती, 23 किशोरी बालिकाएं और 40 बच्चों का इलाज किया गया। परीक्षण के दौरान वनग्राम कुमरुम में मुंह के कैंसर से पीड़ित आदिवासी मरीज भूता कोरकू मिला, जिसे परीक्षण कर टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने की सलाह दी गई। इसके साथ ही उस मरीज को आगे इलाज के लिए शासन स्तर से मिलने वाली सुविधा के बारे में भी बताया गया। टीम में बीईई आरबी पांडे, एएनएम मेहा चौबे, आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। टीम ने छिदगांव तमोली के शासकीय मिडिल स्कूल में बच्चों के आंख, कान, नाक और मुंह आदि की जांच की। दृष्टिबाधित तीन बच्चों को जांच के लिए पुनः बुलाया। दो बच्चों को कार्ड बनाकर आगामी चौथे मंगलवार को हरदा में विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराने की सलाह दी। इस मौके पर प्रधानपाठक उमेश चौैहान ने बच्चों के लिए दवाएं प्राप्त की।