पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बािरश से खेतों में नमी रहेगी, फसल नहीं सूखेगी

बािरश से खेतों में नमी रहेगी, फसल नहीं सूखेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. टेमागांव

बीते दो दिनों से आसमान पर छाए बादल शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि को बरस पड़े। बारिश शनिवार की सुबह भी होती रही। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बारिश झमाझम हुई। इस बारिश से क्षेत्र तरबतर हो गया और किसानों के चेहरे भी खिल गए। किसानों ने कहा कि बारिश से फसल को लाभ ही पहुंचा है। क्यांेकि इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की फसल में किसान पहला और दूसरा पानी दे रहे हैं। वहीं चने की फसल को भी लाभ पहुंचा है। इसके अलावा वनांचल में भी बारिश से फसलों को राहत मिली है। भादूगांव के किसान गौरीशंकर चौधरी का कहना है कि बारिश से किसानों को राहत मिली है। लेकिन खाद की कमी होने से किसान परेशान हैं। हालांकि मौसम अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हुआ है, किसान अभी गेहूं की फसल के लिए अच्छी ठंड की उम्मीद कर रहे हैं। बादलों की वजह से ठंड कम ही पड़ रही है।