पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की गतिविधियों की दर्पण तालिका भवन पर नहीं लगाई

स्कूल की गतिविधियों की दर्पण तालिका भवन पर नहीं लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक व्यवस्था से अंजान

स्कूलों में सभी कुछ व्यवस्थित ढंग से हो, इस उद्देश्य को लेकर शालेय दर्पण तालिका बनवाने का प्रावधान किया गया है। इसमें सरपंच, महिला पंचों, वार्ड के पार्षद आदि सदस्यों को स्कूल का निरीक्षण कर यह लिखना है कि स्कूल नियमित खुलता है या नहीं, शिक्षक समय पर आते हैं या नहीं, शिक्षक पूरे समय स्कूल में रहते हैं या नहीं, शिक्षक स्कूल में पढ़ाते हैं या नहीं, बच्चे स्कूल आते हैं या नहीं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधि होती हैं या नहीं आदि व्यवस्थाओं के बारे में लिखना है। इस तालिका के बनने से संबंधित स्कूलों की पूरी गतिविधि सामने सकती है, लेकिन इसे बनवाने पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा।

जानकारी मांगी जा रही है

^स्कूलोंसे इस बारे में जानकारी मांगी जा रही है जहां ये तालिका नहीं बनी हैं वहां बनवाई जाएंगी। -एलएल वर्मा, जिलापरियोजना अधिकारी, हरदा

टिमरनी। ब्लॉक के स्कूलों में शालेय दर्पण सूची नहीं लगाई गई है।

जनप्रतिनिधियों को तालिका पर लिखना था संचालित गतिविधियों पर टीप

अनसुनी|

फैक्ट फाइल

ब्लॉकमें कुल स्कूल -274

प्राइमरी स्कूल-175

मिडिल स्कूल-99