पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक की 3 सीटों पर होगा जिपं सदस्य का चुनाव

ब्लॉक की 3 सीटों पर होगा जिपं सदस्य का चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गांवों की सरकारों को लेकर दलों, नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी

नगरसंवाददाता. टिमरनी

प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इस बार जिला पंचायत में अध्यक्ष ओबीसी महिला और टिमरनी जनपद अध्यक्ष का पद भी पिछड़ा महिला वर्ग के खाते में गया है। दस सदस्यीय जिला पंचायत चुनाव में टिमरनी से 3 और जनपद चुनाव में 25 सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा, जो अध्यक्ष के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मान से संबंधित वर्गों के जनप्रतिनिधियों का वजन अधिक माना जा रहा है।

जानकारों के अनुसार निकट समय में चुनाव आयोग इन चुनावों की अधिसूचना जारी कर सकता है। इसे देखते हुए गांवों में राजनीतिक दलों और प्रभावशाली नेताओं की हलचलें तेज हो गई हैं। खासकर बड़ी पंचायत क्षेत्रोंं में अभी से रंग आने लगा है। जनपद से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत की दस सीटों में से टिमरनी क्षेत्र में 3 सीटें हैं तथा जिला पंचायत के वार्ड 2 का कुछ हिस्सा भी टिमरनी में आता है। इस प्रकार टिमरनी ब्लॉक में जिला पंचायत की साढ़े तीन सीट और जनपद की 25 सीटों सहित पंचायतों के सरपंचों पंचों के चुनाव होंगे। इसमें दावेदारों को अपना नामांकन परचा जमा कराने के पहले संबंधित निकायों और विद्युत कंपनी का अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। वे अपने बकाया कर आदि का भुगतान करने के बाद इस प्रमाण पत्र के साथ परचा जमा करा सकेंगे। अन्यथा उनके परचे निरस्त हो जाएंगे। इसे देखते हुए दावेदारों ने भी अपनी तैयारियां शुरू हो गई है। निकट समय में चुनावी रंगत बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

सरपंच,पंच चुनाव की स्थिति स्पष्ट नहीं

पंचायतचुनाव में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव ईवीएम से किया जाएगा। लेकिन ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच प्रतिनिधियों के चुनाव बारे में इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। संबंधित अधिकारियों से पूछे जाने पर उनका कहना था कि अभी हमारे पास ऐसे कोई आदेश नहीं आए हैं, जिससे कहा जा सके सरपंच और पंच के चुनाव में ईवीएम और मतपत्र का इस्तेमाल किया जाना है। इस कारण ग्राम पंचायतों के बारे में कोई भी खुलकर नहीं बता पा रहा।