पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवार की शाम 4 घंटे बारिश में भीगा शहर

रविवार की शाम 4 घंटे बारिश में भीगा शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार की सुबह रिकार्ड की गई 1109.8 मिमी वर्षा, जिले की सामान्य वर्षा है 1261.7 मिमी

नगरसंवाददाता|हरदा.

रविवारकी बारिश में शहर जमकर भीगा। शाम पांच बजे से चार घंटे तक बारिश की झड़ी लगी रही। पिछले 24 घंटे में आसमान खुला रहने से हरदा, टिमरनी और खिरकिया में जीरो बारिश दर्ज हुई थी। एक पखवाड़े से रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी-नाले लबालब हो गए हैं। शहर की अजनाल नदी में चार दिनों से पानी का तेज बहाव बना हुआ है।

सितंबर में बादल मेहरबान होने से कम बारिश की चिंता खत्म हो गई है। डेढ़ मिलीमीटर पानी और गिरने से औसत बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। मानसून मौसम में एक जून से अब तक 1109.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। पिछले साल 21 सितंबर तक की औसत वर्षा 1541.0 मिमी हुई थी। जिले की सामान्य वर्षा 1261.7 मिमी है।

हरदा. चार दिन से हो रही बारिश ने हरदा में अजनाल नदी का बहाव तेज कर दिया।

कहां कितनी वर्षा मिमी में

स्थान 2014 2013

हरदा 1106.8 1590.9

टिमरनी 1058.4 1455.8

खिरकिया 1164.3 1576.4