गांव में ही बनेगी विकास की योजना
िटमरनी| जनपदके सभाकक्ष में विकेन्द्रीकृत जिला योजना के बैनर तले जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। शुरुआत 16 सितंबर से की गई थी। विभागों से संबंधित जानकारी दी गई। जिनके माध्यम से योजना के संबंध में क्रियान्वयन होना है। विकेन्द्रीकृत योजना में 29 विभाग शामिल किए हैं। इस योजना में गांव में विकास का प्लान तैयार किया जाना है, जिसे ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव नियोजन दल और तकनीकी सहायता दल के माध्यम से तैयार किया जाना है। येाजना को ग्राम सभा में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। जिसे स्वीकृति के लिए जनपद से जिला पंचायत और शासन स्तर तक भेजा जाएगा। इनमें गांव के लिए स्वास्थ, शिक्षा, पानी, सड़क, राजस्व, वन आदि से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। गुरुवार को अंतिम दिन शिक्षा, स्वास्थ, पीएचई, महिला बाल विकास, सिंचाई, वन विभाग आदि के कर्मचारी मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल भादूगांव योगेश दुबे, डीईओ कार्यालय हरदा से व्याख्याता पीसी दांदरे ने प्रशिक्षण दिया।
टिमरनी। कार्यशाला में मौजूद प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी।