पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपद में व्यवस्थित मीिटंग हाॅल बने: शाह

जनपद में व्यवस्थित मीिटंग हाॅल बने: शाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िटमरनी| जनपदपंचायत के निरीक्षण पर गुरुवार को विधायक संजय शाह पहुंचे। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ से जनपद पंचायत में चल रहे कामों की जानकारी ली और चर्चा की। विधायक शाह ने जनपद पंचायत में समीक्षा बैठक के आयोजन, नवीन पंचायत भवन के तैयार होने के बाद भी उसमें कार्यालय नहीं लगाए जाने के बारे में चर्चा की। विधायक ने जनपद पंचायत में मीटिंग हाल की कमी को लेकर चर्चा की, जिसमें उन्होंने कहा कि यहां व्यवस्थित मीटिंग हाॅल बनना चाहिए। इस संबंध में अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद कार्यालय में निर्माण की जा रही दुकानों के आवंटन के बारे में जानकारी ली। जनपद सीईओ ने जनपद पंचायत परिसर में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या से अवगत कराया और विधायक निधि से परिसर में सड़क बनाने की मांग रखी। निरीक्षण के दैारान पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर, मंडल अध्यक्ष रामरूप रायखेरे, जनपद उपाध्यक्ष जयसिंह राजपूत, सीईओ जनपद अशोक कुमार उइके, आरईएस उपयंत्री विष्णु पवार मौजूद रहे।

टिमरनी। जनपद पंचायत में विधायक ने निरीक्षण किया।