पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोखरनी करताना मार्ग जर्जर, चलना मुशिकल

पोखरनी-करताना मार्ग जर्जर, चलना मुशिकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करताना| पोखरनी-करतानामार्ग नहीं बनने से राहगीरों को बेहद परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि मंडी निधि से टिमरनी-पोखरनी मार्ग का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन इसके आगे पोखरनी-करताना मार्ग अब भी बदहाल है। सड़क पर उखड़कर फैली गिट्‌टी से वाहन चलाना मुश्किल होता है। गिट्‌टी के उछलने से अन्य राहगीर घायल हो रहे हैं। गिट्टी बिखरी होने से राहगीर 7 किमी की 15 मिनट की दूरी 40 मिनट में तय कर पाते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पोखरनी-करताना मार्ग जल्द बनाने की मांग की है।