- Hindi News
- तीन मामलों के सरगना काे साथी के साथ हरदा पुिलस ने पकड़ा
तीन मामलों के सरगना काे साथी के साथ हरदा पुिलस ने पकड़ा
हरदाजिले के सिराली थाना क्षेत्र में 7 सितंबर की रात खुदिया गांव की सड़क पर जानवरों से भरा वाहन पलटने की घटना हुई थी। गाड़ी में जानवरों को निर्दयता से ठूंसकर भरा गया था। इस वजह से पांच मवेशियों की मौत दम घुटकर हो गई। अगली सुबह इस घटना से सिराली में बवाल मच गया। नागरिकों ने थाने के गेट पर घेराव कर बाजार बंद करवा दिया था। भीड़ को शांत करने में पुलिस और प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तीन दिन में आरोपियों का सुराग लगाने का आश्वासन देकर पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में भेजा गया था।
सागौन, मवेशी और शराब की तस्करी का अारोपी है आबिद
हरदा. साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शाातिर अपराधी आबिद।
{कलेक्टर के आदेश पर दोनों आरोपियों को रासुका के तहत केंद्रीय जेल पहुंचाया
{दोनों आरोपियों को आष्टा से किया गिरफ्तार
नगरसंवाददाता|हरदा/टिमरनी/ सिराली
मप्रऔर महाराष्ट्र के शहरों में सागौन, गोवंशीय मवेशी और शराब की तस्करी करने वाला सरगना आबिद को पुलिस पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी के लिए मप्र में लगभग 14 गिरफ्तारी वारंट निकले हुए थे। हरदा जिले से आष्टा पहुंचे पुलिस दल ने आबिद को एक कमरे से पकड़ा जहां एक महिला अपने पति के साथ मौजूद थी। गिरफ्तारी के बाद आबिद और उसके साथी को हरदा लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि वह जरुरतमंद युवकों को प्रलोभन देकर दो नंबर के धंधे के लिए गाड़ियों की ड्राइविंग करवाता था। शनिवार को कलेक्टर ने रासुका का आदेश जारी किया। इसके बाद दोनों को भोपाल केंद्रीय जेल पहुंचा दिया गया। अब पुिलस आरोपियों को आईपीसी की धाराओं में गिरफ्तार करने भोपाल जेल जाएगी।
एसडीओपी शेषनारायण तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी सीहोर जिले की आष्टा तहसील के हैं। इनमें सरगना 35 वर्षीय आबिद खां पिता रशीद खां है जो आष्टा में तीर पुलिया मोहल्ला का रहने वाला है। दूसरा आरोपी इस्माइल पुरा पीला खजाना इलाके का 20 वर्षीय इरफान पिता इब्राहिम निकला। सिराली में तनाव फैलाने की वजह से इन पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्रवाई की है।