अमला नगर की सफाई पर नहीं दे रहा ध्यान
{बदबू और मच्छरों से लोग हो रहे परेशान
नगरसंवाददाता|टिमरनी
नगरके कई हिस्सों में कूड़े-कचरे और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन नगर परिषद का अमला सफाई की व्यवस्था पर ठीक तरह से ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। नगर के वार्डों में नगर परिषद के कंटेनर रखे गए हैं, लेकिन इनमें महीनों कचरा भरा रहता है। कंटेनर के आसपास भी कूड़े-कचरे के ढेर लगे पड़े हैं, जिन्हें परिषद का सफाई अमला उठाने पर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर में सफाई की व्यवस्था के नाम पर सिर्फ औपचारिकता ही पूरी की जा रही है।
नगर के वार्ड 15 ईदगाह चौक के पास लगभग 15 दिनों से कंटेनर के पास कचरे का ढेर लगा हुआ है। इस कारण यहां गंदगी और मच्छर पनप रहे हैं। यहां के नागरिकों ने कई बार परिषद के कर्मचारियों, अध्यक्ष परिषद, वार्ड पार्षद से कचरा उठाने की मांग की, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कचरे की गंदगी के कारण लोग बदबू और मच्छरों की बढ़ती तादाद से परेशान हो रहे हैं। कचरे का ढेर सड़क के एकदम किनारे लगा है, जिससे यहां से आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
कुछ नागरिकों के मुताबिक नगर की सफाई व्यवस्था के हाल बुरे हैं, केवल मुख्य मार्ग के किनारे ही नाली की सफाई की जाती है। नगर के इतवारा बाजार चौक, परदेशीपुरा, ईदगाह चौक, शास्त्री चौक की गली, रहटगांव रोड, हरदा रोड आदि पर कचरे के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही बस स्टैंड चौराहा, यात्री प्रतीक्षालय, छिदगांव रोड और रहटगांव रोड पर भी नालियों में मलबा भरा पड़ा है। नालियों की सफाई भी लंबे समय से नहीं हो रही है, जिससे यहां भी बदबू और मच्छर फैल रहे हैं। शाम के समय यात्री प्रतीक्षालय में यात्री बैठने से कतराने लगे हैं।
लोगों को परेशानी
^कईदिनों से यहां कचरा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर परिषद सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है। -सुखराम, नागरिक,वार्ड 15
प्लान तैयार किया है
^नगरको गंदगी मुक्त बनाने के लिए प्लान तैयार किया है। जिसके तहत वाहन सुविधा हो गई है। डोर टू डोर कचरा इकट्ठा किया जाएगा। शुरुआत सोमवार से की जा सकती है। वार्डों की सफाई व्यवस्था के बारे में स्वच्छता निरीक्षक बेहतर बता सकेंगे। -एचआर खाडे, सीएमओ,नगर परिषद, टिमरनी
व्यवस्थाकरेंगे
^सफाईकार्य किया जाता है, लेकिन कचरा उठने के ब