पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुिलया नहीं तो खंभों से नाला पार करके स्कूल जाते हैं बच्चे

पुिलया नहीं तो खंभों से नाला पार करके स्कूल जाते हैं बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव में नहीं खेल मैदान, खिलािड़यों को प्रैक्टिस करने की परेशानी

{सामरधा गांव के बीच के नाले पर नहीं है पुलिया, दूसरा रास्ता नहीं होने से छात्रों सहित ग्रामीणों को नाला पार करने में होती है परेशानी

नगरसंवाददाता|टिमरनी

नगरसे 5 किलोमीटर दूर, एक नाले से दो भाग में बंटे सामरधा गांव में ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को नाला पार करने के लिए एक पुलिया तक नहीं है। नाले पर डले दो बिजली के खंभों पर से जान जोखिम के डालकर बच्चे और ग्रामीण आवागमन करते हैं। कई बार खंभों पर से आते-जाते बच्चे नाले में गिर भी चुके हैं। इस बारे में ग्रामीणों ने अधिकारियों को जानकारी दे दी है, लेकिन समस्या को हल नहीं किया जा रहा है।

गांव के जगदीश सिंह, सुरेश, अखिलेश कोटवार, प्रताप राजपूत, रामचंद्र लोट, चिरोंजीलाल कोटवार, सखाराम पंवार अादि ने बताया कि हमारा गांव दो भागों में बंटा हुआ है। नाले के उस पार करीब 50 परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों के सैकड़ों सदस्यों को शहर, ग्राम पंचायत, स्कूल आदि जगह आने-जाने के लिए नाले के ऊपर पड़े खंभों पर से ही निकलना पड़ता है। इसके अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। पहली, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले नन्हे बच्चों को भी इसी नाले पर से स्कूल आना-जाना पड़ता है। ऐसे में इन छोटे बच्चों की जान का खतरा बना रहता है। लेकिन ग्रामीणों के पास दो खंभाें पर से निकलने के अलावा कोई चारा नहीं है।

हर समय अभ्यास करना जरूरी

^खेलोंके प्रदर्शन के लिए हर समय अभ्यास करना जरूरी है, लेकिन गांव में अभ्यास के लिए जगह नहीं है, जिससे एक अच्छी टीम अपना प्रदर्शन नहीं दिखा पाती। -हरिशंकरभाटी, पूर्वखिलाड़ी

अभ्यास नहीं कर सकते

^गांव में शासकीय खेल मैदान नहीं होने से प्रतिदिन अभ्यास नहीं हो पाता है, जिससे क्षेत्र में होने वाली प्रतियोगिताओं में टीम अंत तक नहीं पहुंच पाती है। -प्रीतम खोरे, किक्रेटखिलाड़ी

क्रिकेटमैच के िलए स्टेिडयम जरूरी

^क्रिकेटमैच के लिए स्टेडियम जरूरी है। खेल मैदान होने से अभ्यास के साथ स्पर्धाएं भी की जा सकती हैं। -लालूपाटिल, खिलाड़ी

सोडलपुर। मिडिल स्कूल को खेल मैदान के लिए मिली जमीन पर बरसों से अतिक्रमणकर्ता फसल ले रहे हैं।

पंचायत के पास रुपए नहीं है

^पंचायतके पास पुलिया बनाने के लिए राशि नहीं है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग को लिखा था, वहां से आश्वासन भर मिला