लायनेस क्लब की रीजनल कांफ्रेंस आज
हरदा | सोमवार9 फरवरी को लायनेस क्लब की रीजनल कांफ्रेंस इंदौर रोड पर साईं मंदिर के सामने पुरोहित गार्डन में होगी। लायंस क्लब हरदा सिटी, हरदा कपल, हरदा मेन, खिरकिया उन्नति, टिमरनी, रहटगांव किरण, हरदा सखी, हंडिया मां रेवा नसरुल्लागंज की भागीदारी होगी। सुबह 9. 30 बजे रजिस्ट्रेशन से कांफ्रेंस शुरू हो जाएगी।
सम्मान समारोह और प्रतियोगिताएं होंगी।