- Hindi News
- भाजपा जिला मंत्री पद से रेखा बड़ोदिया निष्कासित
भाजपा जिला मंत्री पद से रेखा बड़ोदिया निष्कासित
भाजपा जिला मंत्री पद से रेखा बड़ोदिया निष्कासित
टिमरनी | जिलापंचायत के वार्ड 3 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनीष निशोद के खिलाफ चुनाव लड़कर पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतरी भाजपा जिलामंत्री रेखा बड़ोदिया को भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पाटिल ने निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष पाटिल ने श्रीमती बड़ोदिया के पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने को पार्टी में अनुशासन हीनता की श्रेणी में रखते हुए यह निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि जिले में भाजपा के सभी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करें। जो भी उम्मीदवारों के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडल अध्यक्ष रामरूप रायखेरे ने बताया कि जिला अध्यक्ष की ओर से एक पत्र जारी किया गया है।