पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारह सौ मरीजों का किया मुफ्त इलाज, निशुल्क दवाएं भी दी

बारह सौ मरीजों का किया मुफ्त इलाज, निशुल्क दवाएं भी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश- विदेश में ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। जिनमें भोपाल से आए हड्डी रोग विशेषज्ञ रजत शरण, न्यूरोसर्जन डाॅ. एके चौरसिया, फिजिशियन डा.ॅ संदीप गोहे, पैथोलाजिस्ट डाॅ. ऋषि निगम, आगरा से आए फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. बघेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. एस के सत्संगी, सर्जन डाॅ. रमन मरचंदा, कार्डियोलाजिस्ट, प्लूमोनोलाजिस्ट, ईएनटी डाॅ. गोपीचंद, डाॅ. एके निगम, डाॅ. पी चरणदास, दंत चिकित्सक डाॅ. संजय श्रीवास्तव, इंदौर से आए न्यूरोफिजीशियन डाॅ. संजय कपूर, दिल्ली से आए अल्ट्ासोनोलॉजिस्ट डाॅ. रेनू केपरियन, डाॅ.अंजू भटनागर, बड़ौदा के फिजिशियन डाॅ. स्वयं पांडे, गायनोकोलाॅजिस्ट डाॅ. कुंदन श्रीवास्तव, लेडी फिजिशियन डाॅ. रश्मि अरोरा, होम्योपैथी डॉक्टर प्रेमनंद कालडा ने मरीजों की जांच और परामर्श के साथ इलाज किया। शिविर की खासियत यह रही की यहां टेली मेडिसिन कंप्यूटर इंटरनेट के जरिए भी विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया।

मरीजों के साथ आए बच्चों के लिए होल इन वॉल प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वयं कंप्यूटर सीखने और उसे संचालित करने का प्रबंध किया गया था।

टिमरनी। शिविर में नि:शुल्क दवाएं बांटते संस्था के सदस्य।

राजा बरारी में भी लगा स्वास्थ्य शिविर

संस्थाकी ओर से वनांचल के राजा बरारी में शनिवार को शिविर लगाया गया। शिविर में वनांचल के आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। संस्था की ओर से बताया गया कि राजा बरारी में लगे शिविर में 1011 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 396 महिला, 387 पुरुष और 228 बच्चे शामिल हैं।