पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिडिल स्कूल से एलसीडी टीवी और कंप्यूटर चुराए

मिडिल स्कूल से एलसीडी टीवी और कंप्यूटर चुराए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारखेडा | मिडिलस्कूल में रखे एलसीडी टीवी कंप्यूटर सेट शनिवार रात चोर चुरा ले गए। सुबह चौकीदार राधेश्याम ने कक्ष का ताला टूटा देखकर स्कूल शिक्षकों को इसकी सूचना दी। शिक्षकों ने स्कूल पहुंचकर घटना की सूचना टिमरनी पुलिस को दी। मौके पर पहले टीआई एमएल गाठिया और फिर एसडीओपी शेषनारायण तिवारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया। अधिकारियों ने स्कूल शिक्षक से थाना पहुंचकर रिपोर्ट िलखाने के लिए कहा। स्कूल के प्रधानपाठक भागीरथप्रसाद इवने ने बताया कि चोरों ने 42 इंच का एक टीवी और दो कंप्यूटर 17 इंच के दो एलसीडी मॉनिटर चुरा लिए हैं।