- Hindi News
- बारिश के बीच किसानों को बांटा करोड़ों का बीमा क्लेम
बारिश के बीच किसानों को बांटा करोड़ों का बीमा क्लेम
सरकारी कार्यक्रम के मंच पर पहले टिमरनी के भाजपा विधायक शाह का भाषण करवाया गया। फिर मुख्य अतिथि मंत्री सरताज सिंह का नाम पुकारा गया। यह बात हरदा के कांग्रेस विधायक डॉ. दोगने को नागवार गुजरी। वे सीधे माइक पर गए। उनकी आपत्ति सामने आते ही मंत्री सरताज सिंह भी बोले, विधायक का भाषण करवाइए। जिला प्रशासन निरुत्तर हो गया। आमंत्रण पर भाषण देने खड़े हुए डॉ. दोगने ने माइक पर सरकारी कार्यक्रम के राजनीतिकरण का आरोप लगाया।
सरकार ने ये किया
{सिंचितरकबा 8 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 27 लाख हेक्टेयर किया।
{गेहूं, धान मक्का पर बोनस।
{खेती के लिए ब्याज रहित ऋण।
{किसानों को पर्याप्त बिजली।
{उन्नत खेती की तकनीक को बढ़ावा।
4 अतिथि मंच से नदारद
आयोजनके जो आमंत्रण पत्र कलेक्टर ने छपवाकर बंटवाएं, मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री के साथ उनमें 7 विशिष्ट अतिथियों के नाम थे। इनमें टिमरनी विधायक संजय शाह, हरदा विधायक आरके दोगने, हरदा जनपद पंचायत अध्यक्ष रेखा हीरे की मौजूदगी मंच थी। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. यामिनी मानकर, हरदा नगरपालिका अध्यक्ष संगीता बंसल, टिमरनी जनपद अध्यक्ष मिथली बाई खिरकिया जनपद अध्यक्ष उर्मिला पटेल कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं। मंच की दूसरी पंक्ति में भाजपा नेताओं की भरमार थी। कार्यक्रम में नहीं आने के पीछे शहर की प्रथम नागरिक बंसल ने नगरपालिका की मीटिंग में व्यस्तता का कारण बताया।
सभास्थल पर हुआ शिलान्यास
सभास्थलपर दो निर्माण कार्यों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण हो गया। मंच के बाजू में इसके पत्थर लगाए गए थे।
कार्यलागत
वेटनरीपालीक्लीनिक 62 लाख
परिवहन कार्यालय 300 लाख
हाईस्कूल भवन रन्हाईकला 34.26 लाख
मंत्री ने किसानों को ऐसे लुभाया
पीडब्ल्यूडीमंत्री जिले के प्रभारी सरताज सिंह बोले, किसानों की कड़ी मेहनत और राज्य सरकार की नीतियों से मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में देश में अग्रणी बन गया है। तीन साल में प्रदेश ने 20 प्रतिशत से अधिक कृषि विकास दर हासिल की है, जो अपने आप में कीर्तिमान है। तिलहन दलहन फसल हो या चना और सोयाबीन, इनके उत्पादन में प्रदेश पहले नंबर पर है।
हरदा. लाखों रुपए से तैयार वाटर प्रूफ टेंट की छत पर भरा बारिश का पानी बाल्टियों से निकालते कर्मचारी।
बीमा क्लेम का इंतजार पूरा
मंत्रीसिंह ने कहा कि पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार