- Hindi News
- सड़क पर हो रहे बड़े बड़े गड्ढे, चलना हुआ मुश्किल
सड़क पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे, चलना हुआ मुश्किल
{कान्हा बाबा चौक से गुठान मोहल्ले तक और माध्यमिक स्कूल रहटगांव रोड से कन्या प्राइमरी स्कूल तक पूरी सड़क इन दिनों गड्ढों मे बदल गई
नगरसंवाददाता|सोडलपुर
मुख्यमार्गकी हालत दो सालों से इतनी बिगड़ चुकी है कि गांव में आने-जाने वाला हर ग्राम पंचायत को कोस रहा है। कान्हा बाबा चौक से गुठान मोहल्ले तक और माध्यमिक स्कूल रहटगांव रोड से कन्या प्राइमरी स्कूल तक पूरी सड़क इन दिनों गड्ढों मे बदल गई है। पूर्व पंचायत ने इन सड़कों को आरसीसी से बनवाया था, लेकिन सही गुणवत्ता नहीं होने से आज ये सड़कें पूरी तरह छलनी हो गई हैं। पैदल चलने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। वहीं छोटे-बड़े वाहनों को निकालने में भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से बड़े-बड़े गड्ढों में भरा पानी रात के समय ग्रामीणों को मुसीबत में डाल रहा है।
ग्रामीण कांताप्रसाद भाटी, दिनेश मुकाती, राधाशरण पटेल ने कहा कि जल्द इस पूरी सड़क का निर्माण होना चाहिए, जिससे गांव के मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले सभी ग्रामीणों को सहूलियत हो सके। इस बारे में सरपंच मंजुलता सोलंकी ने कहा कि दोनों ओर की सड़क का सीसी जारी हो चुका है। मौसम खुलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
सोडलपुर। गांव के मुख्य मार्ग पर गड्ढे हो रहे हैं।
कान्हा बाबा चौक पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर व्यापारी प्रतिनिधि मंडल मिलेगा कलेक्टर से
सोडलपुर। कान्हा बाबा चौक पर स्पीड ब्रेकर की मांग की जा रही है।
समस्या|सड़क पर गड्ढे होने से राहगीर को हो रही परेशानी, लोगों में नाराजगी