- Hindi News
- िटमरनी| सरकारीकाॅलेज के मुख्य द्वार के सामने का रास्ता करीब
िटमरनी| सरकारीकाॅलेज के मुख्य द्वार के सामने का रास्ता करीब
िटमरनी| सरकारीकाॅलेज के मुख्य द्वार के सामने का रास्ता करीब 15 दिनों से खराब हो गया है। मुख्य सड़क से लेकर काॅलेज परिसर तक पहुंच मार्ग बना है। यहां सड़क से लेकर मुख्य द्वार तक डामर का मार्ग है लेकिन काॅलेज में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान काॅलेज परिसर में भारी वाहन आवागमन कर रहे हैं, जिससे मुख्य द्वार के सामने का डामर उखड़ गया है और यहां गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण छात्रों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। नगर से काॅलेज की दूरी करीब दो किलोमीटर होने से अधिकांश छात्र-छात्राएं दो पहिया वाहनों से आना-जाना करते हैं। छात्र रोहित गौर, नितिन कौशल, सुनील धनवारे ने बताया कि मुख्य द्वार के पास रास्ता खराब होने से घटना दुर्घटना का भय बना हुआ है।
टिमरनी। काॅलेज के मुख्य द्वार के सामने रोड पर हुआ गड्ढा।
भारी वाहनों के दबाव से रोड पर हुआ गड्ढा