पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुखार, सर्दी खांसी और घबराहट के मरीज बढ़ेे

बुखार, सर्दी-खांसी और घबराहट के मरीज बढ़ेे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{17 दिनों में 3921 मरीज पहुंचे अस्पताल

नगरसंवाददाता|टिमरनी

नगरके शासकीय अस्पताल में एक सितंबर से 17 सितंबर तक मौसमी बीमारियों से पीड़ित कुल 3, 921 मरीज पहुंचे। इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि सितंबर माह में मौसमी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

मौसम में परिवर्तन से बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस माह में रोजाना ही सरकारी अस्पताल में ओपीडी मे मरीजों की बढ़ती संख्या दर्ज की गई है। कभी बारिश, कभी उमस के चलते बीमारियां पनप रही हैं। अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी, खांसी और पेट दर्द के शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डाक्टरों का कहना है इस मौसम में खान पान और स्वच्छता के प्रति लापरवाही किसी भी व्यक्ति को बीमार कर सकती है। वर्तमान में वायरल बीमारियों का सीजन है। अस्पताल के अनुसार इस माह के 17 दिनों में बुखार के लगभग 1500, सर्दी, खांसी 800, पेटदर्द के 500, घबराहट के 400 सहित अन्य बीमारियों के मरीज रहे हैं

बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं

^अस्पतालमें बुखार, सर्दी, खांसी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बारिश के मौसम में सड़ी- गली सब्जियां, फल आदि के सेवन से बचना चाहिए। घरों के आसपास पानी जमा होने दें, इससे मच्छर पनपते हैं और मलेरिया की बीमारी बढ़ सकती है। दूषित फल, सब्जी, दूषित पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। बुखार या बीमार पड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी फैलने पर तुरंत अस्पताल को सुचित करें। -डॉ. एमके चौरे, प्रभारीबीएमओ, सरकारी अस्पताल, टिमरनी